चेन्नई के इस पूर्व क्रिकेटर ने धोनी पर लगाए गंभीर आरोप,जानिए क्या है मामला?

0
1746

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने एक भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला ना खेलते हुए संन्यास ले लिया। ईश्वर पांडे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाले बेहतरीन तेज गेंदबाज थे। ईश्वर पांडे ने 25 आईपीएल मुकाबले खेले और इस बीच उन्होंने 18 विकेट हासिल किए। दूसरी तरफ ईश्वर पांडे ने 75 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 263 विकेट हासिल किए। जब भारतीय टीम 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी तो ईश्वर पांडे को जगह मिली थी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में ईश्वर पांडे को खेलने का मौका नहीं दिया। जिसको लेकर ईश्वर पांडे ने सनसनीखेज आरोप महेंद्र सिंह धोनी पर लगा दिया है।

सन्यास लेने के बाद ईश्वर पांडे ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर काफी ज्यादा आरोप लगाए हैं। और अपनी भड़ास निकालते हुए खतरनाक बयान जारी किया।

ईश्वर पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी पर लगाए गंभीर आरोप

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ईश्वर पांडे ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने मुझ पर भरोसा ही नहीं जताया। अगर वह मुझ पर थोड़ा सा भी भरोसा जताते तो मेरा कैरियर आप समाप्त नहीं होता। मेरे करियर को समाप्त करने मे महेंद्र सिंह धोनी का हाथ है। इसके अलावा ईश्वर पांडे ने कहा कि जब मुझे टीम में सेलेक्ट किया गया तब मेरी उम्र 23 और 24 साल की थी। मुझको अगर भारतीय टीम में खेलने का मौका मिलता तो शायद मैं भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करता। मेरा करियर में काफी ज्यादा आगे चला जाता है। लेकिन मुझे दुख है माही भाई ने मुझको मौका नहीं दिया। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here