भारत को अपनी कप्तानी के अंदर 3-3 आईसीसी ट्रॉफी जीत पाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त इंग्लैंड में मौजूद है बता दें कि कुछ दिनों पहले धोनी ने अपनी शादी का दसवां सालगिरह लंदन में ही मनाया था और उसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपना 41 वां जन्मदिन भी लंदन शहर में ही मनाया. लंदन शहर धोनी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह और अपना जन्मदिन परिवार और कुछ गिने-चुने सदस्यों के साथ मनाया.
भारतीय टीम भी इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और महेंद्र सिंह धोनी को भी टीम इंडिया का सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में देखा किया गया था उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं पहले मुकाबले से लेकर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में भी धोनी भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आए यही नहीं उनके साथ उनके जिगरी दोस्त कहे जाने वाले सुरेश रैना भी भारतीय टीम का मुकाबला देखने आए थे धोनी को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी देखा गया था जहां वह सभी खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आए.
MS Dhoni in the streets of London ❤️🔥#MSDhoni pic.twitter.com/FWPu0sMBpJ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) July 15, 2022
वैसे आपको बता दें कि दुनिया भर में धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है और हाल ही में लंदन के सड़कों पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जी हां जब धोनी लंदन की सड़कों पर वाकिंग कर रहे थे तब उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए धोनी का पीछा करने लगे जब तक धोनी अपने कार में ना बैठ गए तब तक लोगों के पीछे भागते रहे हालांकि दरिया दिल माही ने किसी को सेल्फी लेने से मना नहीं किया.