बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भगवान की सरण में पहुंचे कोहली,अब टेस्ट में आएगा शतक

0
1238

धार्मिक मार्ग पर निकल चुके हैं किंग कोहली।वृंदावन के बाद दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश आश्रम में पहुंचकर विराट कोहली ने भक्ति भाव से की पूजा अर्चना।पूरे परिवार के साथ वायरल हुई है विराट की तस्वीरें।

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सितारे और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया।

स्वामी दयानंद सरस्वती को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आध्यात्मिक गुरु माना जाता है।उनके पावन दर्शन और उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री कई दफा यहां आए थे।बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए। विराट कोहली ने उनके आश्रम पहुंचने के बाद स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।

बता दे विराट कोहली परिवार के साथ 30 जनवरी सोमवार सुबह पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे विराट उनकी पत्नी अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

Image

15 से 20मिनट तक कोहली ने किया ध्यान

लाखों लोगों का पथ प्रदर्शन करने के बाद स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए। विराट कोहली ने आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा में श्रद्धा भाव से पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने यहां करीब 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया।

Image

आश्रम के प्रसाद का किया सेवन

आश्रम परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में भी उन्होंने पूजा-अर्चना की। आश्रम आगमन के बाद विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ने दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज से आशीर्वाद लिया। रात में वह उसी आश्रम में विश्राम करने के लिए रुके थे। शाम के समय विराट और उनके पूरे परिवार ने आश्रम की रसोई में बना भोजन किया। उन्होंने अपने ही कक्ष में रोटी, सब्जी, खिचड़ी, कढ़ी खाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here