6 छक्के लगा रहाणे ने क्रिकेट जगत को किया हैरान,दोहरा शतक लगा मचाया ग़दर

0
1547

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने चोट के बाद क्रिकेट के ग्राउंड पर जबरदस्त वापसी करी है। अजिंक्य रहाणे की इस पारी को देख पूरी दुनिया उन्हें सलाम ठोक रही है। भारतीय टीम की टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का फार्म काफी ज्यादा बेकार देखने को मिला था। जिसके कारण उन्हें टीम से उप कप्तानी की जिम्मेदारी भी छोड़नी पड़ी। यही नहीं उन्हें टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया। जिसके बाद अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में तैयारी कर भारतीय टीम में वापसी करने का बिगुल बजा दिया।

दरअसल दिलीप ट्रॉफी का पहला मुकाबला नॉर्थ जॉन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया। वेस्ट जोन की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को दी गई। इस बीच वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी पारी खेलकर बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को अपनी तरफ आकर्षित किया है। दरअसल इस मुकाबले में नॉर्थ जोन के कप्तान ज़हीमोमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 113 रन की पारी खेली। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल का कहर नॉर्थ जोन के गेंदबाजों को झेलना पड़ा। अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जयसवाल दोनों ने दोहरा शतक लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले दिन की समाप्ति तक वेस्ट जोन ने 123 ओवर में 590 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाएं।

अजिंक्य रहाणे की दमदार वापसी

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दिलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में वेस्ट जोन की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दोहरा शतक जमाया। दरअसल इस बीच उन्होंने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी जयसवाल के साथ 333 रन की अहम साझेदारी की। इस पारी में अजिंक्य रहाणे ने अपना शतक 135 गेंदों पर जमा दिया। इस पारी को आगे बढ़ाते हुए क्रिकेट में चोट के बाद वापसी करते हुए अजिंक्य रहाणे ने सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर धमाकेदार पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने पारी को आगे बढ़ाते हुए अपना दोहरा शतक लगाया।

इस बीच दिन की समाप्ति तक उन्होंने 264 गेंदों पर 207 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने अपनी पारी में 18 चौके और छह छक्के लगाए। अजिंक्य रहाणे के अलावा इस मुकाबले में यशस्वी जयसवाल ने भी अपना दोहरा शतक लगाया। यशस्वी जयसवाल ने भी शानदार पारी खेलते हुए 321 गेंदों पर 22 चौके और तीन छक्कों की मदद से 228 रन बनाये। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की दोहरा शतकीय पारी को देख भारतीय चयनकर्ताओं की नजरें अजिंक्य रहाणे पर जाएगी। अजिंक्य रहाणे इसी तरीके से शानदार प्रदर्शन करते रहे तो नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनको जगह अवश्य मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here