IND VS NZ : धोनी के सामने उनके ही चेले ने जमाया रंग,किशन ने किया अद्भुत रनआउट देखते रह गए माही ,VIDEO

0
2026

धोनी के अंदाज में किशन ने फुर्ती दिखाकर बल्लेबाज को दिखाई पवेलियन की राह।चींते की तरह किसन ने किया माइकल ब्रेसवेल को रन आउट तो खुद महेंद्र सिंह धोनी भी हो गए हैरान।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में ईशान किशन का रनआउट देख पूरा रांची दंग रह गया। टीम इंडिया पूरी तरह से उन पर हावी थी लेकिन कान्वे ने टीम इंडिया पर दबाव बनाते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक दिया था। हालांकि 18 वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आते ही अपने जाल में कौनवे को फंसा लिया और टीम इंडिया ने राहत की सांस ली। उन के बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी मुसीबत माइकल ब्रेसवेल।

2 गेंदों बाद ही डेरी मिचल बड़ा शॉट खेलने में नाकामयाब हो जाते हैं ,लेकिन वह रन चुराने से पीछे नहीं हटते और एक रन चुराने के लिए दौड़ पड़ते हैं ,लेकिन किसन के सामने उनकी यह चालाकी भारी पड़ गई।किशन ने बहुत जल्द अपने दस्ताने को हटाया और गेंद को पकड़कर सीधे विकेटों में दे मारा।

बता दें न्यूजीलैंड के डेंजर बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने स्ट्राइक पर आने के लिए बड़ी तेजी से दौड़ लगाई। ईशान किशन विकेट से काफी दूर थे, लेकिन उन्होंने गेंद पकड़ा और ऐसा रन आउट किया है जिसे देख कर सब तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।एकदम सटीक निशाना लगाते हुए किशन ने रॉकेट थ्रो किया जिसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी भी दंग रह गए।

उस विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने आधी न्यूजीलैंड की पारी को पवेलियन में भेज दिया था।न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 176 रन बना लिए।उनके लिए सर्वाधिक 30 गेंदों पर 5 चौकों और चार छक्कों की बदौलत 59 रन डेरी मिचल ने बनाएं। कान्बे ने भी 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here