टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान रोहित (Rohit Sharma) से मिलने बीच मैदान में पहुंचा उनका जबरा फैन। चोटिल होने से बाल-बाल बचे रोहित फिर उस नन्हें फैन के लिए किया कुछ ऐसा जिसने स्टेडियम में मौजूद हर किसी को रोहित शर्मा के लिए तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
रायपुर के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा इंटरनेशनल वनडे खेला जा रहा था जिसमें भारतीय गेंदबाजों का जलवा हमें देखने को मिला। शमी के साथ मिल सिराज हार्दिक और ठाकुर ने न्यूजीलैंड को तहस-नहस कर मेहमानों को महज 108 रनों पर ऑल आउट कर दिया। रोहित शर्मा 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पारी की शुरुआत करने आए I वह मैदान में उतरते ही ताबड़तोड़ चौके छक्कों की बरसात करने में व्यस्त हो गए लेकिन पारी के 10वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसमें सभी का ध्यान खींच लिया।
आपको बता दें स्टेडियम की सिक्योरिटी को तोड़ते हुए एक छोटा बच्चा रोहित शर्मा के मिलने बीच मैदान में पहुंच गया। उतना ही नहीं वह ,वहां पहुंचकर रोहित शर्मा से गले भी मिला और रोहित ने उससे बड़े प्यार से मुलाकात भी की। लेकिन जैसे ही रोहित से वह गले मिला सिक्योरिटी ने पीछे से आकर बहुत तेजी से उसे धक्का देकर गिरा दिया,जिससे रोहित शर्मा भी गिरने से बाल-बाल बचे।
That Hug🥺. and My Captain Rohit Sharma told the security – "let him go, he's a kid". The most humble cricket ever @ImRo45 🐐❤
pic.twitter.com/WZ3SQHh7NW— Immy|| 🇮🇳 (@TotallyImro45) January 21, 2023
सिक्योरिटी की यह हरकत देखकर रोहित ने उनसे यह तक कह दिया कि प्यार से ले जाना छोटा बच्चा है। यह घटना देखकर पूरा स्टेडियम हैरान रह गया था।
Rohit Sharma fan on ground@ImRo45 #Cricket #RohitSharma #BCCI pic.twitter.com/hMsAOsRQ5U
— Atulraj 45 (@Atul_Ro45) January 21, 2023
वही यह लम्हा देखकर भारतीय खेमे से लेकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई थी।ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। विश्वकप के दौरान भी रोहित शर्मा से मिलने एक फैन मैदान में आया था, तब भी रोहित ने ऐसी ही दरियादिली दिखाई थी।