IND VS NZ : हार्दिक और टीम इंडिया को सपोर्ट करने रांची मैच देखने आये धोनी

0
1385

भारत के उभरते सितारों का उत्साह बढ़ाने महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) रांची स्टेडियम में पहुंचे।कैमरे में धोनी को देख खिल गया हजारों दर्शकों के साथ कप्तान हार्दिक का चेहरा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हुई है।उसमें टीम इंडिया ने मेहमानों को 3-0 से करारी शिकस्त का स्वाद चखाया था।वनडे के बाद दुनिया की 2 सबसे मजबूत टीमों के युवा सितारे महेंद्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड में T20 मैच में भिड़ने के लिए तैयार थे।तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जा रहा था।

यहां टीम इंडिया को सपोर्ट करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में बैठे हुए दिखाई दिए।वह अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी टीम इंडिया का समर्थन देने आई थी।उन्हें देखकर पूरा स्टेडियम धोनी धोनी के नारों से गूंज उठा।राष्ट्रगान के दौरान कैमरामैन ने धोनी और साक्षी को स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया।

मैच से पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में युवा सितारों से मिलने पहुंचे थे।वह हार्दिक पांड्या के साथ ईशान किशन वॉशिंगटन सुंदर,शुभ्मन गिल सभी से बातचीत कर रहे थे और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here