एक बार फिर लहराया है भारत का तिरंगा।पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास।जेमिमा के चौके पर झूम उठा हिंदुस्तान।
केपटाउन के मैदान पर भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने थे।पूरी दुनिया की नजरे केवल इन दोनों ही टीमों पर टिकी हुई थी। इस महा मुकाबले में टीम इंडिया एक समय मुश्किलों में थी।24 गेंदों पर 41 रनों की दरकार थी।पाकिस्तान जीत का जश्न मना रही थी।पर उनकी सभी उम्मीदों पर भारत की बेटियों ने पानी फेर दिया।
आपको बता दें रिचा घोष के साथ मिलकर जेमिमा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी और जैसे ही उन्होंने कवर के क्षेत्र में चौका लगाया पूरे स्टेडियम की खुशी का ठिकाना नहीं था। जेमिमा साथ साथ पूरा भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा। कप्तान हरमनप्रीत कौर से लेकर हर खिलाड़ी के चेहरे पर संतोष और खुशी का मिश्रण था।पूरा स्टेडियम इंडिया इंडिया के नारों से गूंज उठा था वही जेमिमा ने ऐसा जश्न मनाया जैसा कि उन्होंने विश्व कप जीत लिया हो।
What a match ❤️🏆#INDvsPAK
Well played @JemiRodrigues
#WomenInBlue pic.twitter.com/1K4zVh8Ivp— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) February 12, 2023
Women in blue.
Well played Team india#INDvsPAK#T20WorldCup2023 pic.twitter.com/OToAwPVguT— Sangam Kumar (@SangamBarnwal) February 12, 2023
जेमिमा और रिचा घोष 58 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई।रिचा ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 5 चौकों की बदौलत 31 रन बनाए।जेमिमा ने भी 38 गेंदों पर 53 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।इसमें 8 चौके भी शामिल थे।पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने विश्व कप का शानदार आगाज किया है।