IPL 2023 : अपने पुराने रंग में लौटेगा आईपीएल,खुद सौरव गांगुली ने किया बड़ा खुलासा

0
2198

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल को लेकर बहुत ही बड़ा खुलासा किया है। सौरव गांगुली ने खुलासा करते हुए कहा कि आई पी एल 2023 भारतीय सरजमीं पर ही होगा। आई पी एल 2023 के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट काफी ज्यादा तैयारियां कर रहा है। बीसीसीआई साल 2023 को पूरी तरीके से बेहतर बनाने की कोशिश करेगा।

आई पी एल 2023 में क्या होगा बदलाव

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल 2023 को लेकर अपडेट दिया है। आई पी एल 2023 भारतीय सरजमीं पर ही होगा। आईपीएल का यह संस्करण उसी अंदाज में होगा जो भारत की रीति रिवाजों से मिलता है। यानी कि आई पी एल 2023 में प्रत्येक टीम home away फॉर्मेट में खेलती हुई दिखाई देगी। एक टीम अपने घरेलू मैदान के साथ विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर खेलने के लिए जाएगी।

महिला आईपीएल को लेकर क्या कहा

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल को लेकर भी खुलासा कर दिया है। सौरभ गांगुली ने पत्र में नोटिस जारी करते हुए अगले साल में आईपीएल की प्लानिंग को लेकर बयान दिया। सौरव गांगुली ने कहा “महिला आईपीएल अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप के बाद मार्च से कराया जा सकता है। जिसके लिए प्लानिंग पूरी हो चुकी है। महिला वर्ल्ड कप के तुरंत बाद महिला आईपीएल को कराया जाएगा। इसके अलावा अंडर 15 मैं महिला खिलाड़ियों को शामिल कर एकदिवसीय टूर्नामेंट भी कराने की प्लानिंग है।”

अब तक क्या कुछ बदला

साल 2020 में कोरोना की महामारी आने से आईपीएल घरेलू सर जमीन पर खेला ही नहीं गया। साल 2020 में आईपीएल देरी से प्रारंभ हुआ और यूएई की धरती पर तीन स्टेडियम में खेला गया। साल 2021 में यह टूर्नामेंट भारतीय सरजमीं पर वापस बुलाया गया। लेकिन दिल्ली चेन्नई अहमदाबाद और मुंबई में इसका आयोजन किया गया था। अब स्थिति पूरी तरीके से कंट्रोल में है। आईपीएल 2023 अपने पुराने रंग में मार्च से खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here