IPL 2023 : 153 KMPH की रफ़्तार,1000 विकेट,पंत की दिल्ली ने मात्र 50 लाख में खरीदा खूंखार गेंदबाज़

0
764

2022 में किया गया नजरअंदाज 2023 में हुई है खूंखार गेंदबाज की वापसी।ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड और भारत में दिखा चुका है अपना जलवा। 1000 से भी अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज आई पी एल 2023 में बनेगा बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना।

आई पी एल 2023 के मिनी ऑक्शन में जमकर धन वर्षा हुई ।इसी कड़ी में भारत के दिग्गज गेंदबाज की भी किस्मत खुल गई है।भारतीय टीम से जगह गंवा चुके तेज गेंदबाद ईशांत शर्मा का अब फिर से आईपीएल में जलवा देखने को मिलेगा। ईशांत ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था। उनको खरीदने के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन उनकी पुरानी पुरानी टीम ने ही इशांत को उनके बेस्ट प्राइस पर आई पी एल 2023 में वापसी करने का मौका दिया है।

दिल्ली ने जताया इशांत पर भरोसा

ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में शामिल किया है। पहले भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं और उनकी फिर से इस टीम में वापसी हुई है। आई पी एल 2022 में उन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिला था , लेकिन इस बार उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल में अपनी जगह बनाई है। ईशांत को 2019 में दिल्ली ने पहली बार करोड़ 10 लाख की कीमत के साथ शामिल किया था। फिर 2022-21 के सीजन में भी वह टीम का हिस्सा रहे, लेकिन आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2022 ऑक्शन के लिए ईशांत ने अपना बेस प्राइस 1.50 करोड़ रखा था, लेकिन वह अनसोल्ड रहे थे।

IPL 2020: Delhi Capitals (DC) pacer Ishant Sharma ruled out of the  remaining tournament | CricketTimes.com

बेहद शानदार रहा है आईपीएल के साथ इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में तबाही मचा चुके ईशांत को 2014 में आईपीएल खेलने का मौका मिला था।हालांकि वे लगातार एक फ्रेंचाइजी के लिए ज्यादा नहीं खेल पाए।उन्हें 2014 में हैदराबाद में 1.5 करोड में अपने साथ शामिल किया था। 2016 में 3.80 करोड़ में धोनी की राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने उन्हें खरीदा था। यह ईशांत को अपने आईपीएल करियर के इतिहास में मिलने वाली सबसे बड़ी रकम भी रही। 2017 में इशांत शर्मा 2 करोड की कीमत पर पंजाब में शामिल हुए। साल 2018 में वह फिर अनसोल्ड रहे, लेकिन फिर लगातार 3 सीजन उन्होंने दिल्ली के लिए खेले।अब एक बार फिर उनकी पुरानी टीम में एंट्री हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here