ISHAN KISHAN 200 : दोहरा शतक जड़ ईशान किशन ने तोड़ा रोहित,सचिन,सहवाग और गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
2030

ईशानदार किशन ने तोड़ा सचिन ,सहवाग ,रोहित ,गेल का रिकॉर्ड। शतक नहीं दोहरा शतक इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया सुनहरे अक्षरों में नाम।वनडे क्रिकेट में खेली 160.31 स्ट्राइक रेट से बनाया है सबसे तेज दोहरा शतक।

बाएं हाथ के ओपनर ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रच दिया। तीसरे वनडे में दोहरा शतक जड़कर ईशान इस उपलब्धि को पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। यह कमाल करने वाले वह दुनिया के सातवें तो भारत के चौथे बल्लेबाज बने हैं। एक बार सेट होने के बाद ईशान खतरनाक होते चले गए। मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए।

ऐसा कोई बांग्लादेशी गेंदबाज नहीं बचा, जिसकी धुनाई नहीं हुई। 50 गेंद में अर्धशतक, 85 गेंद में शतक, 103 गेंद में 150 का आंकड़ा पूरा करने के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने महज 126 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की।इस ऐतिहासिक दोहरे शतक में ईशान किशन ने सिर्फ चौके-छक्के से ही 156 रन जुटाए।इशान किशन ने 131 गेंदों पर 210 रनों की पारी खेली।इसमें उन्होंने 24 चौके तो वही 10 तूफानी छक्के लगाए हैं।

अपनी इस पारी के दौरान ईशान किशन एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़ते गए। अब वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में मीरपुर के मैदान पर 175 रन बनाए थे।इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज रफ्तार से दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया। उन्होंने यह उपलब्धि महज 126 गेंदों पर हासिल की।

महज 24 की उम्र में बनाया विश्व रिकॉर्ड

ईशान किशन से पहले रोहित शर्मा सबसे ज्यादा तीन बार वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक बना चुके हैं। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल और फखर जमान के नाम भी वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी हैं। सबसे पहले क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में यह चमत्कार किया था। वीरेंद्र सहवाग दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here