सुनील सेट्टी ने कर दिया खुलासा इस दिन होगी राहुल अथिया की शादी

0
1810

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल लंबे समय से सुनील शेट्टी की लड़की और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। भले ही इस कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट के जरिए, सभी को इनके रिश्ते का पता है। क्रिकेट फैंस के बीच यह कपल काफी ज्यादा फेमस है। जिसकी वजह से इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कुछ समय पहले खबर आ रही थी, कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन अभी अभी अथिया शेट्टी के पिता जी सुनील शेट्टी ने इन दोनों की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। क्या कहा सुनील शेट्टी ने? आइए जानते हैं हमारी रिपोर्ट मे-

rahul: KL Rahul confirms relationship with Athiya Shetty on actress' 29th  birthday - The Economic Times

अथिया शेट्टी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। जो कि अपने पिताजी सुनील शेट्टी और केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में आ जाने की वजह से फेमस हुई है। कई बार इनके पिताजी को केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप से जुड़े हुए कुछ सवालों का सामना करना पड़ता है। अक्सर फैंस उनसे इस जोड़े पर कुछ सवाल करते हुए नजर आते हैं। वही हाल ही में सुनील शेट्टी से राहुल और आतियां की मैरिज को लेकर कुछ सवाल पूछे गए। जिसका जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने बड़ा बयान जारी किया है, आइए आपको बताते हैं, सुनील शेट्टी ने क्या कहा?

सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया ,”जैसे ही बच्चे डिसाइड करेंगे कि उन्हें मैरिज करनी है। वे कर सकते हैं। राहुल को अभी कई मैच खेलने हैं। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, ऑस्ट्रेलिया टूर है, साउथ अफ्रीकन टूर है। जब बच्चों को छुट्टी मिलेगा तब शादी करेंगे। ऐसे एक दिन में रेस्ट डे पर ऐसे मैरिज नहीं हो सकती।’’

अभी लिव इन रिलेशनशिप में है, राहुल एंड अथिया

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मैरिज से जुड़ी न्यूज़ काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं। वह इसी दौरान एक खबर निकल यह भी आई थी, कि यह कपल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक यह माना जा चुका है कि केएल राहुल और अथिया दोनों एक ही घर में शिफ्ट हो गए हैं। यह दोनों ब्रांदा के कार्टर रोड पर एक घर में रहते हैं। इन दोनों के सेटल हो जाने के बाद ही इनकी शादी की खबरें वायरल हो रही है। क्योंकि इन दोनों के बीच 3 साल का रिलेशन है। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट शेयर करते रहते हैं।सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को यही इंतजार है कि कब अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी रचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here