सारा ने तोड़ा गिल का दिल तो स्टार बल्लेबाज़ ने ऐसा करके लिया बदला,जानिए पूरा मामला

0
1750

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभ्मन गिल ने अभी हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। जिससे इन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन क्रिकेट खेल से बाहर सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर ने इनके दिल को तोड़ दिया। कैसे क्या कुछ हुआ, क्या है सारा तेंदुलकर और शुभ्मन गिल के बीच? अब पूरी जानकारी के लिए आप हमारी रिपोर्ट को लास्ट तक जरूर देखिएगा।

Sara tendulkar and Shubman gill Relationship : Is Sara, Shubman Gill's  'wife' ? - CricEarth

दरअसल अभी हाल ही में एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबलों की सीरीज खेली गई। जिसमें उन्होंने तीनों ही मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन किया। तो वही उन्होंने तीसरे मुकाबले में तो हद ही कर दी तीसरे मुकाबले में इन्होंने 130 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने भी इससे पहले जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे के मैदान पर ही शतकीय पारी खेली थी। शुभ्मन गिल के शानदार शतक के बाद इनका नाम सुर्खियों में आ गया। लेकिन उधर शुभ्मन गिल और सारा तेंदुलकर के अफेयर की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही थी।

शुभ्मन गिल और सारा का ब्रेकअप हो गया

शुभ्मन गिल और सारा तेंदुलकर का हमेशा से ही नाम एक साथ जोड़ा जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब भारत और जिंबाब्वे की टीम के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया। शुभ्मन गिल का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा था। लेकिन फिर इसके बाद जब शुभ्मन गिल और सारा तेंदुलकर का इंस्टाग्राम अकाउंट वह देखा गया, तो पता चला कि यह एक दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। आपको बता दे पहले यह एक दूसरे को काफी लंबे समय से फॉलो कर रहे थे। लेकिन अभी हाल ही में इन दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद खबरें यह निकलकर आ रही है, कि इनका ब्रेकअप हो चुका है आपको बता दें, शुभ्मन गिल अभी भी सारा तेंदुलकर की बहन शहनील गिल को फॉलो करते हैं।

क्यों जोड़ा जाता है शुभ्मन गिल और सारा का नाम

दरअसल आपको बता दें, शुभ्मन गिल और सारा तेंदुलकर ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन फिर भी यह दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आपको बता दें साल 2019 में जब शुभ्मन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ खेला करते थे तब शुभ्मन गिल ने एक रेंज रोवर कार खरीदी थी। जिस पर सारा तेंदुलकर ने कमेंट किया था। तभी से इन दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here