खड़े खड़े सूर्या ने खर्च कर दिए करोड़ों रूपये,नई कार की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

0
1567

अभी अभी हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपनी मर्सिडीज कार के कलेक्शन में एक और कार को शामिल किया है। जिसकी कीमत देख कर आप दंग रह जाओगे और विश्वास नहीं करोगे। हम आपको आगे इस रिपोर्ट में बताएंगे कि सूर्यकुमार यादव ने कितने करोड रुपए की कार खरीदी है? और वह मर्सिडीज का कौन सा मॉडल है?

Watch: Surya Kumar Yadav's New 'Hulk' Nissan 1 Ton Features Explained on  Video

 

सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और उभरते हुए सितारे हैं। यह मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद ही इनको भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है। अभी यह काफी समय से भारतीय टीम में खेल रहे हैं। अभी हाल ही में इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज में तीसरे और अंतिम मुकाबले में 48 गेंदों पर ही शानदार शतक भी जड़ा था। इसके बाद यह भारत और वेस्टइंडीज दौरे में भी शामिल किए गए और वहां पर भी उन्होंने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई। इसके बाद अब इनका चयन एशिया कप 2022 के लिए भी भारतीय टीम में कर लिया गया है। आपको बता दें इन्होंने एशिया कप में यूएई पहुंचने से पहले ही एक नई मर्सिडीज़ कार ली है।

सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति

इनकी कार और उसकी कीमत जानने से पहले आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव की नेट वर्थ के बारे में, सूर्यकुमार यादव की नेट वर्थ जानकर आपको हैरानी होगी। इनकी नेट वर्थ 4 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। अगर हम भारतीय रुपए में बात करें तो 30 करोड़ भारतीय भारतीय रुपया से भी ज्यादा है।

India Cricketer Suryakumar Yadav Buys a Swanky Mercedes SUV Worth Crores |  See Pictures

सूर्यकुमार यादव की नई कार

सूर्यकुमार यादव ने अभी हाल ही में अपनी कार के कलेक्शन में एक नई कार शामिल की है। जिसका प्राइस 2.15 करोड रुपए है। सूर्यकुमार यादव ने 2.15 करोड रुपए की Mercedes-Benz GLE Coupe खरीदी है। वह मर्सिडीज कार के शौकीन हैं। और उनके पास बहुत सारी मर्सिडीज कारों का कलेक्शन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here