664 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी 2 दोहरे शतक लगाने वाला खिलाड़ी अब पेंसन के सहारे जीने को मजबूर

0
1681

क्रिकेटर रह चुके विनोद कांबली अब बीसीसीआई से मिलने वाली हर महीने की पेंशन पर अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। यह अभी मुंबई में रह रहे हैं और उनको काम की जरूरत है। क्योंकि पेंशन से मिलने वाले पैसों से उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है। आगे हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं, कि कौन है विनोद कांबली, कैसे इनकी इतनी खराब हालत हो गई ?

ऐसी हो चुकी है, अब विनोद कांबली की आरती की स्थिति

विनोद कांबली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं। आपको बता दें इन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने भारतीय टीम में सन1991 से लगाकर 2000 तक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए जिनमें इन का करियर भी अच्छा खासा रहा है। लेकिन अब इस खिलाड़ी की स्थिति ऐसी आ चुकी है, कि यह मुंबई में अपना रहन-सहन भी नहीं उठा पा रहे हैं। हालांकि बीसीसीआई के द्वारा इनको प्रति महीने पेंशन दी जाती है। लेकिन वह अभी आर्थिक रूप से जूझ रहे हैं। विनोद कांबली ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से कहा है, कि उनको कुछ काम की जरूरत है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन इनको अब जल्द से जल्द उनको काम दे सकती है। सभी को ऐसी ही उम्मीद है। आपको बता दें विनोद कांबली को एक समय सचिन तेंदुलकर से भी खतरनाक बल्लेबाज माने जाते थे। उनके आंकड़े यह सब दर्शाते हैं।

लेकिन अब विनोद कांबली की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विनोद कांबली को हर महीने ₹30000 की मासिक पेंशन बीसीसीआई के द्वारा मिलती है। और इसकी सहायता से ही यह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन मुंबई जैसे शहर में इनका ₹30000 से गुजारा नहीं होता। और वह बीसीसीआई से काम मांग रहे हैं। एक रिसर्च के अनुसार, अब विनोद कांबली की प्रति वर्ष इनकम ₹400000 ही रह चुकी है। हालांकि इनके पास मुंबई में खुद का घर है। लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं है। जिससे कि वह अपना गुजारा कर सके।

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

आपको बता दे विनोद कामली भारतीय टीम के लिए एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी बनकर सबके सामने आए थे। उन्होंने कुल मिलाकर भारतीय टीम के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने दोनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 3561 रन बनाए। जिसमें उन्होंने वनडे फॉर्मेट में उन्होंने दो शतक लगाए। तो वही दो शतक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी लगाए।1991 में विनोद कांबली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। तो वहीं इनका करियर 2000 में खत्म हो चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here