विकलांग फैन के लिए विराट ने जो किया,धोनी रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा,देखिये वीडियो

0
1689

विराट कोहली के फैंस का कोई जवाब नहीं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग ना केवल अपने वतन भारत में है। बल्कि इनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में भी है। विराट कोहली की एक दिव्यांग फैन दुबई सिर्फ विराट कोहली से मिलने के लिए ही आई थी। जब विराट कोहली को इस बात की भनक लगी तो विराट कोहली उनके पास मिलने के लिए दौड़े चले आए। विराट कोहली ने ऐसा करके सभी का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं, विस्तार से पूरे मामले को हमारी इस रिपोर्ट में-

WATCH: Virat Makes a Specially-abled Pakistani Fan's Day Who Waited Hours  Outside Stadium - WATCH

विराट कोहली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज है। जो कि अब एशिया कप खेलने के लिए दुबई में हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। वही पाकिस्तान में तो विराट कोहली के फैंस का पागलपन अलग ही लेवल का है। विराट कोहली के कुछ प्रशंसक तो ऐसे भी हैं। जो कि दुबई में विराट कोहली से मिलने के लिए ही आए हैं। एक ऐसी ही विराट कोहली की फैंस एक दिव्यांग लड़की थी। विराट कोहली ने उनसे मिलकर उनकी इस तमन्ना को पूरा कर दिया।

दरअसल यह बात उस समय की है ,जब विराट कोहली दुबई के अंतरराष्ट्रीय मैदान में प्रैक्टिस करने के बाद आ रहे थे। तो उस समय पाकिस्तान की टीम गेट सभी फैंस विराट कोहली के साथ सेल्फी लेकर आने के लिए पूछ रहे थे। विराट कोहली ने किसी को भी निराश नहीं किया। सभी के साथ एक के बाद एक करके सेल्फी क्लिक की। लेकिन इसी दौरान जब विराट कोहली को पता लगा, कि एक दिव्यांग लड़की उनके लिए बहुत दूर से मिलने आई है। तो खुद विराट कोहली उनके पास मिलने के लिए चले गए। इसी दौरान विराट कोहली ने उनके साथ सेल्फी भी ली। विराट कोहली से मिलकर उनकी दिव्यांग फैंस काफी खुश नजर आई थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here