दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो उसे महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। इसके अलावा भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान रहे हैं और इनका नाम सबसे ऊपर आता है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली के बारे में कप्तान रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने भी भारतीय टीम से कप्तानी छोड़ दी थी। अब रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है। अब यही भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। कप्तान हो या चाहे बतौर बल्लेबाज विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को हर बार ही को भी ज्यादा और प्यार मिलता है। आज की रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं एशिया कप में से इन तीनों कप्तानों में से कौन सबसे ज्यादा सफल रहा है? क्या कहते हैं इनके आंकड़े ,आइए जानते हैं हमारी रिपोर्ट में…
यह एशिया कप 2022 T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जो कि 27 अगस्त से शुरू होने वाला है। इसमें रोहित शर्मा भारतीय टीम को लीड कर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए स्क्वायड का भी ऐलान किया जा चुका है। तो चलिए हम आपको बताते हैं तीनों भारतीय कप्तानों के एशिया कप में आंकड़े ।
1. महेंद्र सिंह धोनी
पहले नंबर पर अगर महेंद्र सिंह धोनी की बात करें, तो यह भारतीय टीम के सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को आईसीसी की तीन ट्रॉफी लाकर दी हैं। इन्होंने एशिया कप टूर्नामेंट में 14 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की। जिसमें भारतीय टीम ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की तो वहीं भारतीय टीम को चार मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा। इनका विनिंग परसेंटेज एशिया कप में 67.85% रहा है ।
2. विराट कोहली
एशिया कप में विराट कोहली की कप्तानी के अंदर भारतीय टीम ने कोई खास कमाल नहीं किया है। हालांकि यह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। आपको बता दें, विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप में 4 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से दो मुकाबलों में तो भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है। तो वहीं दो मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इनका विनिंग परसेंटेज 50 परसेंट का रहा है। यह अपनी कप्तानी के करियर में भारतीय टीम को एक बार भी एशिया कप नहीं जीता पाए।
3. रोहित शर्मा
आपको बता दें साल 2018 का एशिया कप किताब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में ही जीता था। रोहित शर्मा ने इसे काफी भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 5 में से 5 मुकाबलों में जीत दिलाई ।ऐसे में देखा जाए तो रोहित शर्मा ही सबसे अच्छे कप्तान दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि इनका विनिंग परसेंटेज 100% का रहा है। यह अब वर्तमान में भी भारतीय टीम के कप्तान हैं और इससे कप में भी कप्तानी करने वाले हैं।