शादी होने से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस खूबसूरत बला से इश्क लड़ा चुके हैं। विराट कोहली की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर पहले काफी चर्चाएं होती रहती थी। क्योंकि विराट कोहली का इस खूबसूरत लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। आगे हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं, कि कौन है वह लड़की जो कि अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली की लाइफ में थी।
आपको बता दें, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ब्राजील की एक मॉडल के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दरअसल यह ब्राजील और बॉलीवुड की एक्ट्रेसइजाबेल लिटे को डेट कर रहे थे। इन दोनों के बीच में काफी प्यार था। एक वक्त इन दोनों की रिलेशनशिप की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी।
लेकिन फिर इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप हो जाने के बाद विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लिटे ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप पर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि,” हां हम 2 साल से रिलेशनशिप में रहे यह रिश्ता, हम दोनों की मर्जी से खत्म हुआ था”
विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लिटे की खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। जिस कारण से इनके सोशल मीडिया पर बहुत फैन फॉलोइंग है। वह अपनी स्माइल से हर किसी का दिल अपनी कैद में कर लेती है।
पाकिस्तान के खिलाफ दिखाएंगे विराट कोहली जलवा
अभी विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। जिसके कारण उन्होंने भारतीय टीम से आराम दे रखा था। लेकिन अब वह एशिया कप में 28 सितंबर को होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में उनसे यहां पर एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। क्योंकि विराट कोहली अमूमन पाकिस्तान की टीम के खिलाफ बेहद ही खतरनाक प्रदर्शन करते हैं और भारतीय टीम को जीत दिलाते हैं।