बिना इजाजत के अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की तस्वीर इस्तेमाल करना पड़ा भारी।पति विराट कोहली के ब्रांड एंबेसडर होने के बावजूद अनुष्का ने लगाई स्पोर्ट्स ब्रांड को जमकर फटकार।
विराट कोहली ने भी दिया अनुष्का का साथ।
भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली कई बड़े-बड़े स्पोर्ट्स ब्रांड और कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं।इन्हीं में से एक लग्जरी स्पोर्ट्स ब्रांड पूमा भी है।वह कई बार पूमा का प्रचार करते हुए देखे जा चुके हैं ।परंतु इस बार पूमा उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की वजह से चर्चा में आ गया है।दरअसल, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने PUMA इंडिया को फटकार लगाई है। इसके पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है।
विराट कोहली PUMA के ब्रैंड एम्बैसेडर हैं लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का का इस ब्रैंड से कोई भी कांट्रेक्ट नहीं हुआ है। इसके बावजूद PUMA ने अपने प्रमोशन के लिए अनुष्का की एक तस्वीर का उपयोग कर लिया।यहीं पर उनकी गलती सामने आई।दरअसल, अनुष्का की इस तस्वीर का इस्तेमाल करने से पहले उन्होंने अनुष्का की इज़ाजत नहीं ली थी जिसके बाद अनुष्का नाराज हो गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर PUMA को फटकार लगा दी।
अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने PUMA को फटकार लगाते हुए उन्होंने लिखा – ” PUMA इंडिया? मुझे यकीन है कि आपको पता है कि प्रचार के लिए मेरी इमेजरी का उपयोग करने से पहले आपको अनुमति लेनी होगी क्योंकि मैं आपकी ब्रैंड एम्बेसेडर नहीं हूं। प्लीज़ इसे हटाएं”
Whole Anushka Vs Puma India controversy covered here
See the thread 👇#ViratKohli #AnushkaSharma #pumaindia pic.twitter.com/h4lFNl2Uaa— Saavan (@saavan1811) December 19, 2022
अनुष्का की नाराजगी के बाद उनके पति और PUMA इंडिया के ब्रैंड एम्बैसेडर विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम से इस मुद्दे को शेयर किया और PUMA इंडिया से अपील की कि इस मामले को जल्दी से सुलझाया जाए।उन्होंने लिखा – “इसे जल्द से जल्द सुलझाया जाए ” ।इसमें उन्होंने पूमा इंडिया को टैग भी किया है।
Boss lady 💚 #AnushkaSharma pic.twitter.com/1PYkS4I9lm
— h. ᴾᴬᵀᴴᴬᴬᴺ🌙 (@moonchilddxz) December 19, 2022
दिलचस्प बात ये है कि विराट को भी पूमा कि इस गलती का कोई अंदाजा नहीं था।कोहली ने अनुष्का की तस्वीरों के साथ PUMA की पोस्ट को लाइक किया था। हालांकि, ब्रैंड के प्रति अनुष्का की प्रतिकूल प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया जगत में चर्चा का विषय बना दिया। PUMA ने अभी तक विराट या अनुष्का के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया साझा नहीं की है। ऐसे में फैंस को भी उनके रिप्लाई का इंतजार है।