रोहित के छक्के देख विराट भी रह गए हक्के बक्के। रोहित के छक्के ने जीता दिल तो आज भी फॉर्म में नज़र आए शुभमन गिल। रोहित ने किसके खिलाफ खेला पुल शॉट और कैसी चल रही है भारतीय टीम की पारी, जानने के लिए पढ़ें ये पूरी रिपोर्ट।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में एक अच्छी ओपनिंग का नमूना पेश किया है रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने। भारतीय टीम ने इस वनडे सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्ज़ा कर रखा था और आज के तीसरे और आखिरी मैच में भी जीत दर्ज़ करने के उद्देश्य से उतरी है भारतीय टीम।
इस तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया मगर ये फैसला उनको बिलकुल भी रास नहीं आ रहा क्यों कि जिस अंदाज में रोहित और गिल खेल रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि आज भी न्यूजीलैंड को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ सकता है।
What a timing from Rohit Sharma!!!pic.twitter.com/VRpnTsaWM3
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 24, 2023
शुभमन गिल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया फिर बाद में रोहित ने चौकों छक्कों की बरसात शुरू कर दी। रोहित ने जब लोकी फर्गुसन की बॉल पर जब पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा तो विराट कोहली देखते ही रह गए मगर ये तो शुरुआत थी क्यों कि रोहित ने छक्का मारकर ही अपने अर्धशतक को अंजाम दिया.
This This is the part of myh life💗🤩#RohitSharma𓃵 you beauty 😍#IndvsNZ pic.twitter.com/49mX3U30Zm
— Mohit Singh🇮🇳 (@kunwarmohit01) January 24, 2023
मगर इस पर चौंकने और हैरान होने वाला रिएक्शन सूर्य कुमार यादव के चेहरे से देखने को मिला।
दोनों की विस्फोटक पारी ने इंदौर के स्टेडियम में एक खुशी का माहौल पैदा कर दिया। रोहित का बल्ला तो अब रुकने का नाम ही नहीं ले रहा।
खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के स्कोर 26 ओवर के बाद 212 रन था जहां भारत का एक भी विकेट नहीं गिरा था .रोहित शर्मा ने अपने वनडे कैरियर का एक और शतक जड़ दिया रोहित ने 83 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के के साथ ये कारनामा किया।