एशिया कप से पहले आयी विराट को धोनी की याद इमोशनल पोस्ट देख रो देंगे आप

0
1843

विराट कोहली ने कल आधी रात को एक फोटो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में विराट कोहली ने इमोशनल होकर महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए कुछ लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने और महेंद्र सिंह धोनी के बारे में अटूट रिश्ते को बताया है। आखिरकार क्या है महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच रिश्ता और विराट कोहली ने इस पर क्या खुलासा किया? आइए जानते हैं, हमारी इस रिपोर्ट में, पूरी जानकारी के लिए आप हमारी इस रिपोर्ट को लास्ट तक जरूर देखिएगा।

Virat Kohli News: Virat Kohli's tribute to MS Dhoni ahead of Asia Cup 2022 goes viral | Cricket News

दरअसल सभी क्रिकेट फैंस को एशिया कप का इंतजार है या यूं कहें कि सभी को एशिया कप में 28 अगस्त को होने वाला भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार है। तो यह कहना भी बिल्कुल गलत नहीं होगा। क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच हमेशा हाई वोल्टेज का रोमांचक मुकाबला होता है। यह दोनों विश्व की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीम में है। भले ही एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। लेकिन सभी की निगाहें 28 अगस्त को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर है।

इस मुकाबले से पहले सभी लोगों का अंदाजा लगा रहे हैं, कि विराट कोहली इस में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि पिछले कुछ समय से विराट कोहली खराब फॉर्म के शिकार हैं। ऐसे में लंबे समय के बाद एशिया कप में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर सकते हैं। क्योंकि अमूमन पाकिस्तान की टीम के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला बोलता है। इसीलिए ही क्रिकेट फैंस इनसे पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगा रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली ने कल आधी रात को अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें उन्होंने अपने और महेंद्र सिंह धोनी की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल बयान दिया। आइए जानते हैं क्या है वह बयान?

विराट कोहली की सोशल मीडिया पर पोस्ट

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है कि ,”इस व्यक्ति का भरोसेमंद डिप्टी यानी कि उप कप्तान बनाना सबसे खुशी का पल रहा है। यह मेरे करियर का सबसे रोमांचक समय था। हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा बेहद स्पेशल रहेगी “7+18”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


इसके बाद विराट कोहली ने एक दिल वाली इमोजी लगाकर महेंद्र सिंह धोनी के प्रति अपने प्यार को दिखाया था। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जो फोटो पोस्ट किया है उसमें महेंद्र सिंह धोनी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि उनकी जर्सी का नंबर 7 साफ-साफ देखा जा सकता है।

धोनी की अगुवाई में किया था विराट ने कमाल

आपको बता दें, जब विराट कोहली का भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में डेब्यू हुआ था। तो उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे उनकी अगुवाई में ही विराट कोहली ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाएं और बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की। साथ ही साथ उन्होंने कुछ मैचों में महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ पार्टनरशिप भी की। इन दोनों की पार्टनरशिप से कई बार भारतीय टीम ने मुश्किल मुकाबले में जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में ही सन 2014 में विराट कोहली को उपकप्तान बना दिया गया था। इसके बाद 2014 में ही महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी की कमान सौंप दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here