आजादी पर भारतीय खिलाड़ियों की पोस्ट देख हो जाएंगे दंग, जानिये रोहित से लेकर विराट ने कैसे किया 15 अगस्त को सेलिब्रेट

0
1583

आज हमें आजाद हुए 75 साल हो गए आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस को हर भारतीय बड़ी ही धूमधाम से मना रहा है। आजादी की इस 75वी वर्षगांठ को हम भारतीय आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। भारत के हर कोने में आज जश्न का माहौल है। हर भारतीय नागरिक आज एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। तो वहीं भारतीय क्रिकेटर भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आगे हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे विराट कोहली शिखर धवन से लगाकर सचिन तेंदुलकर तक कैसे इन्होंने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

भारतीय टीम के वर्तमान तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर देश के तिरंगे के साथ अपनी एक फोटो अपलोड करते हुए, सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है,75 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी तिरंगे के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है। आजादी के 75 साल, इस पर गर्व है कि हम एक भारतीय बनें।

इसके अलावा शतकों के शतक वीर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी तिरंगा लहराते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। सचिन तेंदुलकर ने इसमें लिखा है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारत के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने टि्वटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है। कि हमारे राष्ट्र की महिमा हमेशा बनी रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी ओर से सभी के लिए शांति, प्रेम और समृद्धि की कामना। एक भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद’ वीवीएस लक्ष्मण का यह ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)


भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर खिलाड़ी शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने वीडियो में कहा कि स्वतंत्रता दिवस मेरे दिल के बहुत करीब है। कई फ्रीडम फाइटर्स और काफी लोगों ने हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान गवा दी, जिसे सदा याद रखना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here