T20 WORLD CUP : “हमारी टीम अंडरडॉग है”,PCB अध्यक्ष ने खोया आपा,कर दी अपनी टीम की बेइजत्ती

0
1429

T20 वर्ल्ड कप 2022 16 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। बल्कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान अलग अलग जगह पर सीरीज खेल रहा है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीर राजा ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करी है। इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला 23 अक्टूबर को होने वाला है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला आमने-सामने खेलेगी। दोनों टीम का मुकाबला जब भी खेला जाता है तो दर्शकों का रोमांच सातवें आसमान पर होता है। भारतीय टीम को पिछली बार पाकिस्तान ने 24 अक्टूबर 2021 को वर्ल्ड कप में पहली बार हराया था। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पहली हार करारी तरीके से मिली थी। भारतीय टीम 10 विकेट से पाकिस्तान के खिलाफ हारा था। अब एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले का रोमांच फिर से सभी के सिर पर चढ़ेगा।

रमीर राजा ने क्या कहा ?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीर रजा ने पाकिस्तान की टीम को अंडरडॉग बताया। रजा ने बयान देते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप के मुकाबले को मानसिक लड़ाई के रूप में देखा जाता था। जिसे जीतना आसान बात नहीं है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अंडरडॉग माना जाता है। पाकिस्तान की टीम ने भरपूर मेहनत करके अपनी इज्जत को बढ़ाया है। अब भारतीय टीम को पाकिस्तान आराम से हरा देती है। लेकिन आप सब कुछ बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम भी पाकिस्तान की जमकर इज्जत करती है। रजा ने आगे कहा कि पाकिस्तान की टीम के पास कम साधन है। पाकिस्तान को वास्तव में श्रेय मिलना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान की टीम के पास और टीमों के मुकाबले कम साधन है। पाकिस्तान की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1 billion-dollar वाली टीम को भी हरा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here