धोनी की देश-भक्ति को फैंस का सलाम, तीसरा वनडे छोड़ देश सेवा करने पहुंचे, देखिए वायरल फोटो

0
1140

बुधवार को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में तीसरा वनडे मुकाबला खेलने उतरी तो फैन्स इस उम्मीद में थे कि उन्हें धोनी की एक झलक जरूर ग्राउंड पर देखने को मिलेगी. चूंकि आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप भी चेन्नई में ही लगा है. लेकिन, पूरे मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) कहीं भी नजर नहीं आए. इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसे देख एक बार फिर फैंस महेंद्र सिंह धोनी की देशभक्ति को सलाम कर रहे हैं.

दरअसल देशभक्त धोनी ने बुधवार 22 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मुकाबला देखने की बजाय जोधपुर की तरफ रुख किया जहां वह अपने देश के जवानों के साथ आर्मी कैंप में नजर आए. और वहाँ कैम्प में रहकर देश की सेवा करने को पहली प्राथमिकता दी.

इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल है धोनी

 

बता दे धोनी को इंडियन आर्मी की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल का पद भी प्राप्त है. इससे पहले भी कई बार धोनी अपने फ्री टाइम में देश सेवा के लिए आर्मी कैंप जा चुके हैं और वहां जवानों के साथ आर्मी की ट्रेनिंग भी ली है. हालांकि आईपीएल की शुरुआत से ठीक पहले धोनी आर्मी कैंप जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा होगा. शायद यही महेंद्र सिंह धोनी की खासियत भी रही है, वह हमेशा अपने फैंस को अपने अगले कदम से हैरान कर देते हैं.

जोधपुर के आर्मी कैंप में दिखे MSD

धोनी की देशभक्ति पर वैसे भी किसी तरह का कोई सवाल नहीं है, कई बार भारतीय टीम के लिए भी खेलते हुए उन्होंने परिवार से पहले देश को ऊपर रखा है. हालांकि धोनी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे मुकाबले के दौरान मैदान पर मौजूद ना होने से चेन्नई के फैंस जरूर निराश होंगे.

लेकिन बहुत जल्द महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट फील्ड पर वापसी होने वाली है 31 मार्च से आईपीएल 2023 के पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात जायंट्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here