फर्गुसन ने लगभग 150 की गति से गेंदबाजी की और एबी डिविलियर्स के अंदाज में राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने मारा ऐसा छक्का कि स्टेडियम में बैठे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी दंग रह गए.
दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में राहुल त्रिपाठी को आउट करने के इरादे से न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाजों की फर्गुसन ने गेंद एकदम आगे डाली.
लगभग 150 की गति से डाली गई उनकी इस गेंद को राहुल त्रिपाठी ने मिस्टर 360 डिग्री बनते हुए एबी डिविलियर्स के अंदाज में विकेट के पीछे दर्शकों के बीच पहुंचा दिया.
148 kmph by Ferguson and Rahul Tripathi played a crazy shot. pic.twitter.com/o1dNVkDwAz
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2023
उनका यह छक्का देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी दंग रह गए और वह त्रिपाठी के छक्के पर काफी खुश भी नजर आए.