Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव का छक्का देख भावुक हुई पत्नी देवीसा, देखे वीडियो

0
1747
surya kumar yadav

आई पी एल 2023 का 22 वां मुकाबला रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने मुंबई को जीतने के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत जबरदस्त रही और पावर प्ले में ही रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर 65 रन जोड़े। उसके बाद बहुत दिनों से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे Surya Kumar Yadav भी आज फॉर्म में दिखे। उन्होंने कुछ जबरदस्त छक्के जड़े जिस पर उनकी पत्नी देवीसा का रिएक्शन देख खुश हुए सूर्या।

सूर्या पर से हटा ग्रहण।

मुंबई के चमकते सितारे सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ दिनों से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मानो सूर्य पर ग्रहण लग गया है। आज की बल्लेबाजी देख ऐसा लग रहा था की सूर्या वापस फॉर्म में आ चुके हैं। आज सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देख जहां फैंस ने एंजॉय किया वहां उनकी पत्नी भी उनकी बल्लेबाजी को इंजॉय करते नजर आई।

सूर्या का हमेशा साथ देती है देविसा।

सूर्या ने दिए हर इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है की उनकी पत्नी देवीसा उनका हर बुरे वक्त में साथ देती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि कैसे जब वह इंडियन टीम में जगह बनाने को स्ट्रगल कर रहे थे तो उनकी पत्नी ने उनका बखूबी साथ निभाया और उनका हौसला टूटने नहीं दिया।

surya kumar yadav

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब देवीसा मैच देखने आई हो और सूर्य की बल्लेबाजी देख खुश हुई हो। ऐसा कई बार पहले भी देखा गया है कि सूर्या के बल्लेबाजी पर पत्नी देवीसा उनका स्टेडियम में आकर उनका हौसला अफजाई करती है।

खत्म हुआ मुंबई का सिर दर्द।

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे Surya Kumar Yadav का फॉर्म वापस आने से मुंबई इंडियंस का एक सिर दर्द खत्म हो गया।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे सूर्य कुमार यादव अपने इस फॉर्म का फायदा मुंबई इंडियंस को आने वाले मैचों में दिलाते हैं।

देखे वीडियो:

ये भी पढ़े:

Hrithik and Rana Clash: Hrithik शौकीन ने दिखाई उंगली तो आगबबूला हुआ नीतीश राणा, हाथापाई तक की आई नौबत! देखे वीडियो

ये भी देखे:

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here