Video: Surya के साथ हुआ बड़ा हादसा, लगी चेहरे पर गेंद, क्या खेल पाएंगे वर्ल्डकप?

0
1913
  • surya के साथ हुआ बड़ा हादसा, लगी चेहरे पर गेंद क्या खेल पाएंगे वर्ल्डकप?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई के सामने मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती थी जो अपनी हार की हैट्रिक को बचाने के लिए उतर रही थी। मुंबई इंडियंस ने उनके बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। 98 रनों पर उनकी आधी टीम पवेलियन में थी। नंबर 7 के पायदान पर उतरे अक्षर पटेल ने कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर चुटकियों में पूरे मुकाबले का रुख पलट दिया। देखते ही देखते वह तूफानी अर्धशतक की बढ चले, तभी एक अक्षर के बल्ले से लग कर हवा में बाउंड्री के तरफ जाता है और उसके निचे थे Surya और गेंद उनके हाथो से छिटक कर चेहरे पर लग जाती है

  • क्या है पूरा मामला

बात सतरहवे ओवर की है दिल्ली की और से अक्षर पटेल बैटिंग कर रहे थे। वो अच्छे फॉर्म में भी नजर आ रहे थे।लेकिन तभी उस ओवर की चौथी गेंद को दोबारा छक्के के मारने के प्रयास में अक्षर पटेल ने गलती कर दी। गेंद सीधा सूर्या के हाथों में जा रही थी। अक्षर को भी लगा कि वह आउट है। गेंद के नीचे थे surya वैसे तो सूर्य कुमार यादव एक अच्छे फिल्डर है। लकिन वो इस कैच को मिस जज कर जाते है और गेंद सीधा आकर उनके हाथों से उछलकर उनके मुंह पर लग जाती है।

उनके मुंह पर इतनी जोर से गेंद लगी थी कि वह अपनी जगह पर ही बैठ गए थे। दौड़कर फिजियो उनके पास आते हैं। उनकी हालत देखकर पूरा स्टेडियम सन्न रह गया था। रोहित शर्मा के साथ करोड़ों भारतवासियों भी घबरा जाते है क्योंकि अगर ये चोट गंभीर हुई तो भारत को चोट के कारन एक और खिलाडी को आराम देना पर सकता है जो वर्ल्ड कप ठीक पहले भारत अफ़्फोर्ड नहीं कर सकता।

  • तो क्या वर्ल्डकप खेल पाएंगे surya?

ये तो कह पाना अभी संभव नहीं है की क्या होगा मगर जिस तरह से उस चोट की वजह से सूर्य कराह रहे थे उससे तो लग रहा था की सब ठीक नहीं है। मगर सूर्या ने मुंबई के तरफ से अपने मौके पर बल्लेबाजी की जो की एक भारतीय फंस के लिए अच्छा सन्देश है। उनको बल्लेबजी पर आता देख ऐसा लगा चोट उतनी गंभीर नहीं है, मगर ड्रेसिंग रूम में जब वो थे तो उनके आँख के निचे जहाँ चोट लगी थी सूजन था। अब देखना होगा की वो आईपीएल का अगला मुक़ाबला खेलते है की नहीं उसके बाद ही कुछ अंदाजा लगे जा सकता है।

ये भी पढ़े:

IPL के ब्लॉकबस्टर मुकाबले में लखनऊ को एक मिली शानदार जीत, अंक तालिका का बादल गया समीकरण।

देखे वीडियो :

MI vs DC : सांस रोक देने वाले मुकाबले में Mumbai की हुई शानदार जीत, यह है जीत के 5 हीरो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here