WPL 2024 schedule: आईपीएल 2024 से पहले हुआ बड़ा धमाका, WPL के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान, आप भी पढ़ें !

0
129

WPL 2024 schedule: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के शेड्यूल (Schedule) का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. फैंस इस लीग के शुरु होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार वह दिन आ ही गया. बीसीसीआई द्वारा WPL 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. इन सभी मैचों का आयोजन दिल्ली और बैंगलोर में किया जाएगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि महिला प्रीमियर लीग से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी के बारे में. डब्लूपीएल के सभी मुकबाले कब और कहां किस टीम के साथ खेले जाएंगे?

महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024 schedule) का शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है. इस लीग का पहला मुकाबला 13 फरवरी को मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलोर में खेला जाएगा.सभी मैच 7: 30 से शुरु होंगे. बता दें कि डब्ल्यूपीएल का 2024 सीजन पिछले साल के फॉर्मेट की तरह ही खेला जाएगा. इसमें लीग राउंड में टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम 15 मार्च को दिल्ली में एलिमिनेटर खेलेगी.

 

WPL 2024 schedule: यहां देखे कब और कहां खेला जाएगे मैच ?

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु
5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
11 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च – दिल्ली में फाइनल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here