जन्नत से काम नहीं रांची में बनाया गया धोनी का फॉर्म हाउस,जिम,स्विमिंग पल और पार्क हर सुविधा है मौजूद

0
1461

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सबसे चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव होते हैं. लेकिन इस बीच वह खुद अपनी वजह से चर्चा में नहीं आए. इस बार महेंद्र सिंह धोनी उनके घर के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं.

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो धनवान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय से भारतीय टीम को बहुत कुछ दिया. साथ में भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीता दी है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन उनकी दीवानगी प्रशंसकों में हरदम देखने को मिल सकती है. इस बीच उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने से पहले छक्के और चौकों की वायरल वीडियो से अपना ध्यान खींचा ही. साथ ही साथ अपने नए घर के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी छवि बना ली है.

महेंद्र सिंह धोनी को बाइक और कार का काफी ज्यादा शौक है लेकिन उनको साथ-साथ ग्रीनरी का भी काफी ज्यादा शौक है. इसी कारण से उन्होंने रांची के रिंग रोड पर 7 एकड़ की भूमि में फार्म हाउस बनाया. जो इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है. आइए जानते हैं उनके फार्म हाउस में क्या-क्या है.

महेंद्र सिंह धोनी का यह आलीशान फार्म हाउस रांची के रिंग रोड पर 7 एकड़ की भूमि में बना हुआ है. यहां पर स्विमिंग पूल, जिम, पार्क और बेडरूम जैसी अनेक सुविधाएं मौजूद है. महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस करीब 3 साल में बनकर तैयार हुआ था और यहां पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी बार-बार आते जाते रहते हैं. इस फार्म हाउस में महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रैक्टिस एरिया भी मौजूद है. साथ में उनकी पत्नी साक्षी मलिक और महेंद्र सिंह धोनी ने इसकी फोटो इंस्टा पर शेयर भी की है.

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में खेला था. इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. हालांकि अब माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल का यह आखिरी सीजन हो सकता है. महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम हासिल किया है. महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीता दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here