MI vs CSK: आज आईपीएल 2024 का 29वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है लेकिन ट़ॉस से पहले एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने हर किसी का दिल जीत लिया जी हां..
मुंबई और चेन्नई के बीच एल क्लासिको के घमासान के लिए हर कोई बेकरार था लेकिन उसके शुरू होने से पहले ही जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान में प्रैक्टिस करने आए तब मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या दौड़ते हुए जाते हैं महेंद्र सिंह धोनी से हाथ मिलाते हैं और उन्हें गले लगाकर उनसे मुलाकात करते हैं धोनी ने भी खुली बाहों से पांड्या का स्वागत किया उनकी पीठ थपथपाई उन्हें गले लगाया
Hardik Pandya and MS Dhoni 🫂♥️ pic.twitter.com/e3niwK0oOw
— 𝐁east⁷ (@Beast_xx_) April 14, 2024
जहां इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुए इस खूबसूरत लम्हें ने तो वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया जो आग की तरह वायरल हो रहा है और धोनी के इस अंदाज की सभी खूब तारीफ कर रहे हैं