Rohit Sharma भारत द्वारा खोजे गए सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक हैं।उनका पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। अगर हम क्रिकेट के इतिहास में महान बल्लेबाजों की सूची बनाते हैं, तो रोहित शर्मा उस सूची का हिस्सा जरूर होंगे। वह भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।

आज है Rohit Sharma का जन्मदिन।

Rohit Sharma का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था और आज उनका जन्मदिन है तो हमने सोचा की आज से कोई बेहतर दिन नहीं हो सकता रोहित के अनछुए पहलुओं के बाड़े में बात करने का जिनको शायद आप भी नहीं जानते होंगे।

ये भी पढ़े: Points Table : शनिवार को हुए मुक़ाबलों के बाद अंक तालिका में हुआ बड़ा उल्ट फेर, जाने यहाँ

Rohit Sharma के बारे में कुछ अनजान तथ्य।

  1. रोहित बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे और मां हाउसवाइफ थीं।
  2. जब रोहित के पिता गुरुनाथ शर्मा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी चली गई तो बहुत कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर आ गई। वह उस समय इंडियन ऑयल और रणजी मैच खेलते थे।
  3. उनके चाचा और अन्य रिश्तेदारों ने 1999 में उन्हें एक क्रिकेट अकादमी में भेजने के लिए पैसे दिए।
  4. उनकी मां कभी नहीं चाहती थीं कि वह क्रिकेटर बनें। वह चाहती थी कि वह अच्छे से पढ़ाई करे। लेकिन, रोहित ने किसी की नहीं सुनी और अपने पैशन को फॉलो करते रहे।
  5. रोहित शर्मा चार भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और तेलुगु में धाराप्रवाह बोल सकते हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में उनका ननिहाल है।
  6. रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक ऑफ स्पिनर के रूप में की थी। मुंबई टीम के साथी सिद्धेश लाड के पिता और उनके कोच दिनेश लाड ने एक क्रिकेटर के रूप में रोहित की क्षमता को समझा और उन्हें एक बल्लेबाज बनाया।
  7. रोहित शर्मा आर्थिक रूप से स्थिर नहीं थे। इसलिए, उनकी क्रिकेट क्षमता के कारण ही उन्हें उनके स्कूल में छात्रवृत्ति दी गई थी।
  8. रोहित शर्मा ने एक बार अपने बल्लेबाजी आदर्श भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से मिलने के लिए स्कूल छोड़ दिया था।
  9. शाकाहारी होने के बावजूद भी रोहित शर्मा को अंडे बहुत पसंद हैं लेकिन वह उनकी परंपरा का सम्मान करते हुए उनका सेवन घर के बाहर ही करते हैं। उनके दोस्त ने एक बार उन्हें 45 अंडे खाने की चुनौती दी और उन्होंने आसानी से चुनौती जीत ली।
  10. रोहित शर्मा टी20 में शतक बनाने वाले पहले भारतीय थे उन्होंने यह स्कोर सैयद मुश्ताक अली टी20 प्रतियोगिता के 2006-07 के संस्करण में गुजरात के खिलाफ मुंबई के लिए बनाया था। उन्होंने 45 गेंदों में 13 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 101* रन बनाए।
  11. रोहित शर्मा को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल भी बहुत पसंद है और वो मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रशंसक हैं।
  12. रोहित शर्मा आईसीसी विश्व कप इतिहास में नॉक-आउट मैच में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। ऐसा पहली बार करने वाले सौरव गांगुली है जिन्होंने 2003 में केन्या के खिलाफ नॉक आउट मुक़ाबले में शतक जड़ा था ।
  13. रोहित शर्मा उन चार क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों (डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस) के साथ आईपीएल जीता है।
  14. रोहित शर्मा एकलौते ऐसे खिलाडी है जिन्होंने दो बार वनडे में 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। 

क्या आपको मालूम थे रोहित के इन अनछुए पहलुओं के बाड़े में, हमे इस आर्टिकल के निचे कमेंट कर के बताये।

Youtube: हमारे चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो लिखे और शेयर करना न भूले। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here