धोनी के हेलीकॉप्टर ने भरी चेपॉक में उड़ान, 2 गेंदों पर 2 ऐसे गगन चुंबी छक्के जड़े पूरी दुनिया कर रही है सलाम।

0
414

धोनी के हेलीकॉप्टर ने भरी चेपॉक में उड़ान। 2 गेंदों पर 2 ऐसे गगन चुंबी छक्के जड़े पूरी दुनिया कर रही है माही को सलाम।

 

चेपॅक के मैदान पर हजारों फैंस महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्साहित थे। डेवेन कौनबे शुरुआत से अंत तक नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे वह अपने शतक के बेहद करीब थे और धोनी की बल्लेबाजी देखने का मौका भी लोगों को बहुत जल्द मिला। जब रविंद्र जाडेजा आउट हुए तो उनके विकेट के बाद एक अलग ही जोश की लहर दौड़ गई थी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही धोनी ने मैदान में कदम रखा पूरा स्टेडियम धोनी धोनी के नारों से गूंज रहा था

सभी एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी का हेलीकॉप्टर देखने के लिए उत्साहित और उन्होंने अपने किसी भी फैंन को निराश नहीं किया। महेंद्र सिंह धोनी ने सैम करन की धज्जियां उड़ाते हुए पहले पॉइंट के ऊपर से तूफानी छक्का जड़ा तो फिर अपने हेलीकॉप्टर शॉट से गेंद को बाउंड्री के बाहर फेंक कर पुरे स्टेडियम में जोश की एक नई लहर दौड़ा दी थी। फैंस का रोमांच अपनी सारी हदों को पार कर चुका था। केवल 4 गेंदों में ही 13 रनों की तूफानी पारी खेल उन्होंने फैंस का जमकर मनोरंजन किया।

डेवेन कौनवे ने अंत तक नाबाद रहते हुए उनका बखूबी साथ निभाया और 52 गेंदों पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें 16 चौके और एक छक्का भी शामिल था। महेंद्र सिंह धोनी की 2 छक्कों की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवरों में 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here