किशन के दोहरे शतक पर अपनी ख़ुशी रोक नहीं पायीं गर्लफ्रेंड अदिति,रिएक्शन से मच गयी सनसनी

0
1937

10 नवंबर 2022 का दिन क्रिकेट इतिहास में ईशान किशन (Ishan Kishan) की ऐतिहासिक पारी के लिए याद किया जाएगा। ईशान ने केवल बल्लेबाजी नहीं की है बल्कि अपने बल्ले से आग बरसाई है।महज 24 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट की किताब में दर्ज कराया है सुनहरे अक्षरों में नाम। अदिति हुंडिया में दी है शानदार अंदाज में दिए शाम को बधाई।

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पारी की शुरुआत करने आए ईशान किशन ने महज 85 गेंदों पर अपने तूफानी शतक को अंजाम दिया था। शतक पूरा करते ही ईशान किशन नेअपनी पारी को सीधा 5 वे नहीं बल्कि छठे गियर में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। 85 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले ईशान ने देखते ही देखते महज 126 गेंदों पर 160 के स्ट्राइक रेट से 200 रनों का आंकड़ा छू लिया था जिसे देख हर कोई दंग रह गया था।

Image

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे भारतवर्ष ने खड़े होकर तालियां बजाई ,वहीं विराट कोहली ने बीच मैदान पर उनके साथ भांगड़ा कर जश्न मनाया। इस बल्लेबाज का कहर यहीं पर थमा नहीं और अपना रौद्र रूप दिखाते हुए इशान किशन ने 131 गेंदों पर 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जिसमें उन्होंने 24 चौके तो वही 10 खौफनाक छक्के लगाए थे ।उस हिसाब से उन्होंने 156 रन तो महज चौकों छक्कों की बरसात से बटोर कर क्रिस गेल सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा वीरेंद्र सहवाग सभी को महज 24 की उम्र में पछाड़कर पूरे क्रिकेट जगत को उन्हें सलाम करने पर मजबूर कर दिया।

उनकी इस चमत्कारी पारी के बाद इशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ईशान किशन की एक तस्वीर पोस्ट की है ,जिसमें उन्होंने आंखों में खुशी के आंसू वाला इमोजी दिल के इमोजी के साथ पोस्ट किया है। उन्होंने बताया है कि वह ईशान की पारी से कितनी अधिक खुश हैं दिल के जरिए उन्होंने अपना सारा प्यार ईशान के ऊपर लुटा दिया है।

 

केवल इतना ही नहीं उन्होंने अगली स्टोरी में ईशान की दोहरे शतक वाली तस्वीर भी पोस्ट कर पूरी दुनिया को ईशान की काबिलियत के दर्शन कराएं हैं। उनका शानदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इन दोनों की जोड़ी पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here