दो शादी कर चुके हैं ये क्रिकेटर, एक की बीवी ने तो बेवफाई की सारी हदें की पार

0
1779

शादी तो सभी करते हैं, और भारत में एक शादी भी कॉमन है। लेकिन अगर बात आए, दो शादी की तो फिर यह थोड़ा अजीब हो जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो शादी की हुई है। इसके अलावा हम आपको बताएंगे इन की पर्सनल लाइफ के बारे में अवगत कराएंगे। यह सब जानने के लिए आप हमारी इस पोस्ट को पूरा देखिएगा।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं, भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली। आपको बता दें इन्होंने दो शादी की है। लेकिन इनकी दो शादियों के बारे में बहुत ही कम लोग वाकिफ हैं। विनोद कांबली की पहली शादी नोएडा लुईस के साथ हुई थी। इसके बाद भी इन्होंने दूसरी शादी की। इसके बाद कांबली ने आंद्रिया हेविट से शादी रचाई। जो कि एक खूबसूरत मॉडल है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं, भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज अरुण लाल। जिन्होंने अभी हाल ही में अपने बुढ़ापे में यानी कि 64 साल की उम्र में शादी की। उन्होंने दूसरी शादी बुलबुल शाह के साथ की। इनकी दूसरी धर्मपत्नी बुलबुल शाह की उम्र केवल 38 साल है। बता दें उनकी पहली शादी रीना के साथ हुई थी।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक। आपको बता दें उन्होंने सन् 2007 में निकिता बंजारा के साथ पहली शादी की थी। फिर निकिता बंजारा का लव अफेयर मुरली विजय के साथ चलने लगा। जिसके कारण इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। निकिता बंजारा ने मुरली विजय से शादी कर ली ,तो वहीं बाद में दिनेश कार्तिक ने भी 2015 में इसके खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से विवाह किया। दीपिका पल्लीकल ने अभी कॉमनवेल्थ गेम में ब्रोंज मेडल भी जीता है।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन। आपको बता दें उन्होंने 1987 में नूरीन के साथ विवाह किया था। इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1996 को इनसे तलाक दे दिया। और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी रचाई। लेकिन इसके बाद 2010 में यह दोनों भी आपसी मनमुटाव के कारण अलग हो गए। थे

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ। आपको बता दें, इन की पहली शादी साल 1999 में ज्योत्सना के साथ हुई थी। लेकिन इसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। इसके बाद जवागल श्रीनाथ ने 2008 में एक जर्नलिस्ट माधवी पत्रावली से दूसरी शादी रचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here