रोहित के छक्के ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

0
1349

लॉकी फर्ग्यूसन का घमंड तोड़ते हुए रोहित ने जड़ा ऐसा खौफनाक छक्का, देख फटी की फटी रह गईं विराट कोहली की आँखे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने छक्का मारकर तोड़ दिया इन दिग्गजों का रिकॉर्ड, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट।

पारी की शुरुआत करने आए थे रोहित शर्मा और उन्होंने आते ही गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को अपने आगोश में लेते हुए रोहित ने कवर के ऊपर से ऐसा दर्शनीय छक्का लगाया कि गेंदबाज के तो होश उड़ गए वहीं विराट कोहली भी हैरान थे कि आखिर वह इतनी आसानी से यह कारनामा कैसे कर सकते हैं।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 238 मैच खेलने वाले रोहित ने दो छक्के मारकर एमएसडी के 125 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 71 छक्के निकले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं, जबकि युवराज सिंह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

रोहित, ने एकदिवसीय मैचों में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक शामिल हैं। खेल के पांचवें ओवर में रोहित ने धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने हेनरी शिपली की गेंद पर छक्का लगाकर धोनी को पीछे छोड़ा। हालाँकि रोहित एक बड़े स्कोर तक पहुँचने में कामयाब नहीं हो पाए और 34 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here