Yashasvi Jaiswal Consecutive Double Century: देखिए कैसे यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में दिखाई इंग्लैड को औकात, दोबारा दोहरा शतक ठोक रचा इतिहास

0
223

Yashasvi Jaiswal Consecutive Double Century: भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में हीरा मिल गया है, इस बात में कोई दोहराय नहीं। उन्होंने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में फिर दोहरा शतक जड़ दिया। जायसवाल ने लगातार दो टेस्ट में दो डबल सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर दिया। इंग्लिश गेंदबाजों की जायसवाल ने जमकर धुनाई की।

22 साल के यशस्वी जायसवाल इस वक्त जिस चीज को भी हाथ लगा रहे हैं वह सोना बन जा रहा है। जायसवाल का बल्ला रन नहीं आग उगल रहा है। वह शायद अपने करियर की इस वक्त बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। उनका बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जायसवाल ने 231 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 10 छक्के जड़े हैं।

हालांकि यशस्वी मैच के तीसरे दिन अपना शतक पूरा करने के बाद 104 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उनके पीठ में खींचाव आया था। ऐसा लग रहा था कि वह बल्लेबाजी करने के लिए चौथे दिन नहीं आएंगे। उनके खेलने को लेकर काफी ज्यादा सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन यशस्वी आए भी और सब के दिलों पर छाए भी। इस युवा खिलाड़ी की जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है।

जैसे भारत के पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं। उन्हीं की तरह टीम इंडिया को अगला सुपर स्टार यशस्वी जायसवाल के रूप में मिल गया है। जायसवाल ने पिछले एक साल में भारत के लिए जमकर क्रिकेट खेली है और खूब नाम कमाया है। वह 22 साल की उम्र में ही अपने देश के लिए टेस्ट में दो डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि जायसवास वर्ल्ड क्रिकेट में अगली बड़ी चीज होने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here