IPL 2023: ” उनका हर साल का यही है ” आईपीएल से पहले रोहित ने उड़ाया धोनी का मजाक, दिया बड़ा बयान

0
1485

रोहित शर्मा ने सरेआम उड़ाया महेंद्र सिंह धोनी का मजाक. गुस्साए फैंस ने रोहित शर्मा की लगा डाली बुरी तरीके से क्लास.

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा वैसे तो 5 बार के चैंपियन खिलाड़ी है. इन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार खिताब जताया है. लेकिन इस बार रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में अपशब्द कह दिए हैं. रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर मजाक उड़ा दिया जिसके बाद उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है.

दरअसल मुंबई और चेन्नई के बीच एल क्लासिको के रूप में मुकाबले देखे जाते हैं. जहां पर यह दोनों टीमें सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है. हालांकि इस बार खबरों की मानें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अपना अंतिम मुकाबला 2023 में चेन्नई के मैदान पर खेले जाएंगे. इसका खुलासा महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही इंटरव्यू के दौरान कर दिया था. लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटपटा बयान जारी कर दिया था, जो इस समय काफी ज्यादा संख्या में दिखाई दे रहा है.

 

पूरी तरह फिट हैं धोनी- रोहित

रोहित शर्मा ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और मार्गदर्शक महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया. इस बीच उन्होंने बयान देते हुए कहा कि – धोनी कुछ और साल खेलने के लिए पूरी तरीके से फिट हैं, मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी सीजन होने वाला है। मैं 2-3 साल से यही लगातार सुनता आ रहा हूं कि यह उनका आखिरी सीजन है। लेकिन ऐसा पहले भी नहीं हुआ है और अभी भी नहीं होगा. मुझे लगता है महेंद्र सिंह धोनी अभी और क्रिकेट खेलेंगे. महेंद्र सिंह धोनी अपने मन मुताबिक संन्यास लेंगे.

आपको बता दें आई पी एल 2023 31 मार्च से शुरू होगा. आई पी एल 2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है. इसके लिए दोनों टीम पूरी तरीके से तैयार हो चुकी हैं. महेंद्र सिंह धोनी भी जमकर अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मुंबई इंडियंस का आई पी एल 2023 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 2 अप्रैल को होने वाला है. जिसके लिए दोनों टीम पूरी तरीके से तैयारियों में लग चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here